Bokaro: जिले के तुपकाडीह स्थित धनघरी गांव में तालगाड़िया रेलवे लाइन दोहरीकरण को लेकर 16 घरों को जिला प्रशासन और रेलवे द्वारा 24 सितंबर को अतिक्रमण कर हटाया गया था। एक महीना बीते के बाद भी विधायक, सांसद व जिला प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। इससे लेकर नाराज ग्रामीणों ने बोकारो रेलवे स्टेशन के पास विधायक, सांसद और जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। साथ राज्य के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि 16 घरों के 25 परिवारों को अतिक्रमण बताकर जिला एवं रेल प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया, जबकि हम विस्थापन ही नहीं हुए है। हमें विस्थापित कहना हमारे पूवजों को गाली देने के समान है, जिससे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने आगे कहा कि हम लोग 1908 खतियान धारी है। बताते चलें कि जिनकी जमीन सेल ने अधिग्रहण की थी अधिग्रहण के बाद सेल ने इन ग्रामीणों को पुनवार्सित नहीं किया और ना ही 16 घरों को जमीन के बदले मुआवजा दिया जिसकी वजह से विस्थापित परिवार उस जमीन पर यथावत बने रहे। पुतला दहन कार्यक्रम में पुरुषों के अलावा महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *