BERMO : फुसरो-जैनामोड़ मुख्य मार्ग पर पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी के बुटनाडीह में बीते बुधवार की देर रात हाइवा व ट्रक की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के ड्राइवर जख्मी हो गए। हाइवा का ड्राइवर संतोष कुमार गढ़वा पलामू का रहने वाला है। वहीं,ट्रक चालक अशोक यादव बिहार के झाझा का रहने वाला है। घटना के संबंध में हाइवा संख्या जेएच 09एजे-2290 का उपचालक नावाडीह प्रखंड के पलामू पंचायत निवासी आजाद अंसारी ने बताया कि नया रोड फुसरो की ट्रांसपोर्टिंग कंपनी बीकेबी के अधीन इस वाहन से डीवीसी बीटीपीएस के ऐश पौंड से छाई जैनामोड़ के पास डंप कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बुटनाडीह में दोनों वाहन की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देर रात पेटरवार पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक संख्या जेएच09एपी-2008 के उपचालक बिहार के जमुई जिला निवासी शिवदानी यादव ने बताया कि चकाई में सीमेंट उतार वापस बोकारो लौट रहे थे।मालूम हो कि पिछले माह घर के आंगन में सो रहे मोची कर्मकार की तेज रफ्तार कार घुस जाने से मौत हो गयी थी। बताया जाता है कि आए दिन इस तरह की घटना आसपास होती रहती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *