बोकारो जिले के पेटरवार बाजार टांड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक स्टेट शाखा के एटीएम केबिन में बिजली शार्ट-सर्किट से आग लग जाने से हड़कंप मच गया। तुरंत बिजली विभाग को फोन पर सूचना देकर चरगी सब स्टेशन से बिजली कटवाया गया। घटना में एटीएम पावर रूम प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि एटीएम मशीन और उसमें भरा पूरा कैश सुरक्षित बच गया। एटीएम मशीन बुधवार रात्रि 9 बजे बंद किया गया था। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे एटीएम के पावर रुम केबिन से गार्ड सुलेखा कुमारी ने धुंआ निकलते देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी बैंक के पदाधिकारी को दी। इससे आसपास हड़कंप मच गया। शटर खोले जाने से आग की लपटे बाहर निकलने लगी। बैंक स्टाफ व स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति ठप कराई। आग पर काबू पाने के बाद एटीएम को बंद करा दिया गया। पावर केबिन में हुए नुकसान का आंकलन इंजीनियर करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *