Bermo/Navadih: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के राजस्व गांव बड़की कुड़ी चरक पनिया में पेड़ से गिरने पर एक युवक की मौके पर मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के बड़की कुड़ी चरक पनिया निवासी नंदलाल महतो के 30 वर्षीय पुत्र किट्टी महतो पेड़ से पत्ती तोड़ रहा था उसी दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गया, जहां पेड़ के नीचे बड़े-बड़े पत्थर में माथा टकराने से मौके पर ही मौत हो गई।घटना के संबंध में मृतक की पत्नी विनीता देवी व उनके सगे संबंधियों ने बताया कि किट्टी महतो बाहर कमाने के लिए गया था, जो बीते एक महीने पूर्व दिपावली पर्व में घर आया था। बगल के जंगल पत्ता तोड़ने के लिए गया था। एक घंटा तक नहीं लौटने पर परिजनों ने पास के जंगल में खोजबीन के लिए निकले, जहां सुखवा पेड़ के नीचे मृत पड़ा पाया गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घर लाया गया, जहां शव को पास के ही नाले में अंतिम संस्कार कर दिया गया। किटी महतो की मौत से घर में मातम छा गया।किटी एकमात्र सहारा एवं परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे माता पिता, एक भाई, पत्नी, चार वर्षीय पुत्री गायत्री कुमारी, चार माह का पुत्र छोड़ कर चले गए। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *