Bermo: एटक से संबद्ध यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन एसडीओ सीएम (कल्याणी) शाखा की ओर से मजदूरों की समस्याओं को लेकर परियोजना कार्यालय के समक्ष 23 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह को मांग पत्र सौंपा गया। यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रबंधन जल्द मजदूर समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। शाखा सचिव जितेंद्र दुबे ने कहा कि मजदूरों का शोषण बंद किया जाए, कायाकल्प के अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाए वह नियमित खदान परिसर और सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाए। श्रमिक नेता लखनलाल ने पंचायत समिति सदस्य रविंद्र गिरी को माला पहनाकर यूनियन में स्वागत किया। कार्यक्रम को काॅमरेड अफताब अलम, कॉमरेड भीम महतो, कॉमरेड सुजीत घोष आदि ने संबोधित किया। अध्‍यक्षता सी एस झा और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने किया। मौके पर गणेश महतो, सुरेश शर्मा, नवीन विश्वकर्मा, रामनारायण महतो, राजेंद्र रविदास, रामचंद्र मांझी, शंकर ठाकुर, रामलाल यादव, बनेश्वर महतो, ओम प्रकाश, नंद किशोर प्रसाद, सीताराम धोबी, छोटेलाल,भुनेश्वर महतो, अकबर अली, विश्वनाथ महतो बलराम नायक, रामबिलास रजवार, देवाशीष रजवार, मथुरा यादव, रामेश्वर साव, रामेश्वर यादव, शशि ओहदार, रामदास केवट, बी के झा, लछुमन यादव, पुरन महतो ,आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *