Bokaro: इंटक बोकारो जिला की बैठक शनिवार को आराजू स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने की। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव सरयू केवट मौजूद थे। आज आलम यह है कि ग्रामीण और नौजवान रोजगार के लिए बाहर जाने को विवश है। पलायन को रोकने के लिए मजदूरों को संगठित होकर इसका विरोध करना होगा। हर हाल में 75% स्थानीय नौजवानों को बोकारो जिले में स्थित सभी कंपनियों में रोजगार देना होगा। यूनियन ने बियाडा स्थित फैक्ट्रियों में नौजवानों को नियोजित करने के लिए संकल्प लिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रखण्ड से लेकर नगरों तक चरमबद्ध तरीके से आन्दोलन की रणनीति बनाई गई है। संचालन जिला उपाध्यक्ष लोकेश कुमार ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *