Bermo: फुसरो में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद राजनीतिक पूरी तरह से गर्मा गई है। जहां पक्ष के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित आईटी, ईडी,और सीबीआई का पुतला दहन किया है। वहीं विपक्ष के लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का पुतला दहन किया। बताते चलें कि फुसरो के पुराना वीडियो ऑफिस में भाजपा नगर अध्यक्ष रामकिंकर पाण्डेय के नेतृत्व मे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का पुतला दहन का कार्य किया गया। भाजपा के जिला अध्यक्ष भरत यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि बेरमो को लूटने का कार्य अब नहीं चलने दिया जाएगा। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बेरमो को लूटने का काम किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में पूरी तरह से भ्रष्टाचार का माहौल हो गया है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। कहा कि आयकर विभाग के कार्यवाही के बाद ही पता चला कि बेरमो विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगन्नाथ राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरजा देवी, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो मंडल अध्यक्ष राम किंकर पांडेय, अर्जुन सिंह, शिवलाल रविदास ,श्रीकांत यादव,अनिल गुप्ता, संतोष महतो, कमलेश महतो, दीपक महतो, सुरेश महतो, ओमप्रकाश सिंह, संजय प्रसाद, भैरव महतो, सूरजमल नायक, महेंद्र चौधरी, धनेश्वर महतो, लाल मोहन महतो, मधु पासवान, विरन लोहार, वीणा देवी सहित अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *