बोकारो के चास थाना अंतर्गत शनिवार को धर्मशाला मोड़ पर एक वृद्ध महिला कमला देवी अग्रवाल से बाइक सवार उचक्कों ने गले की चेन, चूड़ी व अंगूठी छीन कर भाग निकले। एक बाइक में तीन बदमाश सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी जांच कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। भुक्तभोगी कमला देवी अग्रवाल ने बताया कि वह अपने बाईपास रोड स्थित आवास से धर्मशाला मोड़ खीर लाने के लिए जा रही थी। इस दौरान तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और मेरे साथ छिनतई कर फरार हो गए। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस सक्रिय रहती तो ऐसी घटनाएं नहीं होती।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *