बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट डिग्री कॉलेज परिसर स्थित बिजली के पोल के पास न्यू मार्केट में बच्चा यादव का भैंस के ऊपर बिजली के तार गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। बच्चा यादव ने बताया कि सुबह लगभग दस बजे डैम के आसपास में भैंस चराने के लिए खोला गया था। भैंस चरते चरते अचानक कॉलेज परिसर बिजली पोल के पास पहुंचीं और बिजली के तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि भैंस के मरने से अब मेरा कमर टूट गया‌ है। यही एक सहारा था, जिससे हमारा घर चलता था। दोनों टाइम मिलाकर लगभग 15 लीटर दूध देती थी, जिससे लगभग ₹70000 मासिक आय होता था। तेनुघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सुदामा तिवारी ने बताया कि रविवार होने के कारण हम कॉलेज में नहीं थे और रिट कंप्यूटर संस्थान का परीक्षा कॉलेज परिसर में चल रहा था। जिसके छत्रों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। मैंने तुरंत बिजली मिस्त्री दुलार यादव व अन्य लोगों को भी को सूचित किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, सरोज कुमार, बिजली विभाग के कर्मचारी दुलार यादव, मुन्ना यादव ,वासुदेव यादव सहित महाविद्यालय के प्रोफ़ेसर धनंजय रविदास, प्रमोद कुमार शर्मा, नागेश्वर यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *