Petarwar: पेटरवार बाजार टांड एनएच 23 के समीप खन्ना हार्डवेयर की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से रात करीब नौ बजे आग लग गयी। जब तक आसपास के लोग आग पर काबू पाते, तब तक दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना में दुकान मालिक हरि कृष्ण खन्ना को नगदी 30 हजार सहित करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना रविवार की रात्रि करीब 9:20 बजे की बताई जाती है। आग लगाने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट बताई जाती है। बताया जाता है कि दुकान मालिक बैंक से केसीसी ऋण लेकर हार्डवेयर की दुकान खोले थे। अपने परिवार का भरण पोषण का आधार कारोबार था। बुंडू के उप मुखिया पति बीरेंद्र चंद पोद्दार सबसे पहले दुकान से धुंआ उठते देखे। उन्होंने इसकी सूचना दुकान मालिक को फोन पर दी। वे कुछ सामान लेने के लिए होटल की ओर जा रहे थे तभी दुकान से धुंवा उठते देखा। घटना की सूचना पाकर दुकान मालिक तुरंत पहुंच गए। किसी तरह से दुकान का शटर खोलने में सफल हुए। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *