Bermo: सीसीएल पोषक क्षेत्र के चांपी पंचायत के अम्बाटोला में सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की ओर से नहर पर बनने वाला पुलिया में भारी अनियमितता की जानकारी मिली है। लाखों का काम बिना किसी टेंडर के ही अपने चहेते ठेकेदार को अवंटित कर दिया गया जो सीसीएल के ठेका नियमों के विरुद्ध बताया जाता है। कुछ ठेकेदारों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सीसीएल के नियम कानून की धज्जियां अधिकारियों द्वारा ही उड़ाई जा रही है। बताया गया कि सीसीएल बिना आॅनलाइन टेंडर के कोई भी निविदा पास नहीं करती। पिछले दरवाजे से अपने चहेता ठेकेदारों को लाखों का काम सौंप दी जाती है और गुपचुप तरीके से बील भी पास कर दिए जाते हैं। उदहारण के रुप में अम्बाटोला का नवनिर्माणधीन नहर पर बन रही लोहा पुलिया। है। सुत्रों के अनुसार ठेकेदार अपनी रसुक और पहुंच से सीसीएल के गोदाम से ही पुल में इस्तेमाल होने वाले लोहे को मुहैया कराया जाता है। गांव आवागमन के लिए नहर का यह पुलिया आवश्यक है। सीसीएल का पोषक क्षेत्र होने के कारण इसे बनाने की जवाबदेही निश्चित रूप से सीसीएल की है, मगर नियम कानून को ताख पर रख तथा अधिकारियों और ठेकेदारों की गठजोड़ से सरकारी सम्पत्ति की लूट हो रही है। हालांकि इसकी चर्चा गुपचुप तरीके से क्षेत्र के अन्य ठेकेदारों और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच चल रही है कि आखिर सीसीएल के अधिकारी कैसे ठेकेदार से सांठगांठ कर सरकारी सम्पत्ति की बंदरबांट कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *