Bokaro: भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति, बोकारो की ओर से बिरसा मुंडा जयंती को सफल बनाने को लेकर सेक्टर 8 बी स्थित ग्रीन टाइगर फोर्स कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष सह ग्रीन टाईगर के अध्यक्ष संजय गागराई ने की। इस मौके पर श्री गागराई ने कहा कि नया मोड़ के बिरसा चौक स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थल में विगत 50 वर्षों से समिति द्वारा जयंती मनाई जाती रही है। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद जयंती सह राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम भी मनाया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए गांव के सभी बुद्धिजीवी, सम्मानित व्यक्ति, ग्रामीण और समाजसेवी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें रहे है। समिति के सदस्य रामदयाल सिंह ने कहा कि इस साल भी समिति द्वारा सांस्कृतिक दल व अन्य कार्यक्रम में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। इसको लेकर आदिवासियों गांवों में बैठक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मौके पर मथुरा सिंकु, चंद्रकांत पुर्ति, विनय कुमार, कृष्णा, सोनु, शुंभम, चिकू, सूरज, नीरज सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *