Bermo: लोक आस्था का महापर्व को लेकर बेरमो कोयलांचल के लगभग सभी छठ घाटों पर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य किए जा रहे हैं। जिसका मॉनिटरिंग सीसीएल व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह कर रहे हैं। शुक्रवार को बेरमो विधायक कुमार जय मंगल ने सभी छठ घाटों का निरीक्षण किए और छठ व्रतियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छठ घाट आने-जाने वाले रास्ते पर पूरी लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। छठ व्रतियों को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो। बीएंडके जीएम एमके राहुल ने हिंदुस्तान पुल और करगली गेट के छठ घाटों की साफ सफाई अपनी निगरानी में करवाया। मौके पर नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया व नप अध्यक्ष राकेश सिंह, उत्तम सिंह, राजीव रंजन सिंह वार्ड पार्षद रमेश सिंह, चीकू सिंह, गणेश मल्लाह, परवेज अख्तर, आर के प्रधान, राहुल कुमार, जीएम एमके राव, श्यामल सरकार, संतन सिंह, सीओ मनोज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *