Bermo: बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक संयोजक संतोष कुमार नायक व सह संयोजक वकील प्रसाद के नेतृत्व में तेनुघाट में हुई। बैठक में श्री नायक ने कहा कि बेरमो के लगभग 40 पंचायतों के दौरा में लगभग चार लाख लोगों का समर्थन सीधे तौर पर मिल रहा है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अब बेरमो को जिला बनाने से कोई नही रोक सकता है। जनता को दीपाली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, काली पूजा और छठ की शुभकामना देते हुए पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी मंच एवं सभी सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इस आंदोलन का हिस्सा बने और आने वाले पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *