भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल सीकेएस ढोरी एरिया ने मंगलवार को ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप की अध्यक्षता बैठक की गई।

सीसीएल के वेलफेयर बोर्ड सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध सीसीएल सीकेएस ने ठेका मजदूरों के विभिन्न समस्याओं को लेकर संगठन 15 से 18 सितंबर के बीच सीसीएल के सभी क्षेत्रों में गेट मीटिंग की जाएगी। वहीं, 19 सितंबर को क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालयों पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य मांगों में ठेका मजदूरों को उचित सुविधा के लिए हाई पावर कमेटी (एचपीसी) लागू करने, मानदेय बैंक खाता के माध्यम से भुगतान करने सहित अन्य मांगे है। संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रभारी आ इग्नेश, बुधन नोनिया, शाहनावज़ खान, राजेश पासवान, बीरेन्द्र गुप्ता, अजय सिंह, शशि, जितेंद्र प्रसाद, फूलचंद किश्को, रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, सोमनाथ मिश्रा, अरबिंद ठाकुर, प्रमोद गौतम, हीरालाल रविदास, नुनुचंद महतो, भुनेश्वर यादव, भोला राम, जमुना नोनिया सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *