झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गुरुवार को करगली स्थित विस्थापित नेता विनोद महतो के कार्यालय में गुरुवार मिले। विस्थापित नेता लखन लाल महतो ने मंत्री को बताया कि बेरमो कोयलांचल के कथारा, बीएडके और ढोरी क्षेत्र के कोयला परियोजना से सैकड़ों लोग विस्थापित हुए हैं। सीसीएल ऐसे लोगों के नियोजन, पुनर्वास, सीएसआर के तहत क्षेत्र का विकास, प्रदूषण से मुक्ति को लेकर अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है। सीसीएल द्वारा बिना अनुमति के उत्खन्न कार्य भी किया जा रहा है। विरोध करने पर सीसीएल ने कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पर मंत्री ने कहा कि सीसीएल के अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान निकालेंगे। इस अवसर पर झामुमो नेता भोलू खान, मदन महतो, दीपक महतो, लाल सिंह, सुरेश कुमार, धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *