बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत कूलिंग पौंड संख्या दो से शुक्रवार अहले सुबह एक आठ वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही सनसनी फ़ैल गई।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हरला पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस के मुताबिक बच्ची बीते गुरुवार यानी 1 सितंबर शाम में अपने माता-पिता को खेलने बोल कर घर से निकली थी, उसके बाद घर नहीं लौटी। बच्ची के गर्दन, होठ और शरीर के कुछ हिस्से में खरोच के निशान है, इसलिए फिलहाल हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल, चास भेज दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।

गुमशुदगी का मामला दर्ज :

मृतिका के पिता विकाश मंडल ने बताया कि गुरुवार को शाम करीब छह बजे टयूशन पढ़ कर उनकी बेटी घर लौटी थी। घर में बोलकर निकली की बाहर खेलने जा रहे हैं। देर शाम तक घर नहीं लौटी। अपने स्तर से हमलोग आसपास और अपने जानने वाले के घर जाकर छानबीन किए। कहीं पता नहीं चला, उसके बाद थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराएं। यह भी बताया जाता है कि उस बच्ची को शाम एक गुमटी में खाने का सामान खरीदते देखा गया था। संध्या कुमारी कूलिंग पौंड, बसंती मोड़ स्थित आंगड़बाड़ी के पास रहती थी। वह ज्ञानदीप स्कूल, सेक्टर 9 में कक्षा प्रथम की छात्रा थी।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *