बोकारो। आजादी के अमृत महोत्सव पर बोकारो जिला प्रशासन की ओर से *हर घर तिरंगा अभियान* के तहत बोकारो क्लब में शुक्रवार को एक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, बोकारो विधायक बोकारो बिरंची नारायण, बेरमो जय मंगल सिंह, उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न नन्हें कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर दर्शकों में देशभक्ति का संचार किया। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने 4.5 लाख तिरंगा आम जनों के बीच वितरण किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल विद्यालयों के समन्वयक शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, उप विकास आयुक्त श्रीमती कीर्तीश्री जी
सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *