Bokaro: 16वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गुरुवार को बोकारो जिला खो-खो संघ की बालक और बालिकाओं की टीम देवघर के लिए रवाना हुई। बता दें कि देवघर जिला प्रशासन के सहयोग से देवघर जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में 16वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 नवंबर तक मधुपुर, देवघर में हो रहा है। टीम के साथ टीम प्रभारी अनिल प्रसाद के अलावा संजय कुमार रजक, प्रवीन कुमार, अमित कुमार पांडेय, सुरेश कुमार सोरेन, अनंत कुमार गए हैं। बालक टीम में आकाश कुमार, प्रेमानंद ठाकुर, बिट्टू कुमार, आकाश कुमार, अशोक कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, निखिल कुमार, कठोर राज, विकास कुमार, रामसेवक महतो, गौतम कुमार शामिल है। वहीं बालिका टीम में राधिका कुमारी, स्वाति प्रभा, विनीता कुमारी, प्रियंका कुमारी, श्वेता कुमारी, पूजा कुमारी, जूली कुमारी, अंकिता कुमारी, अंजलि कुमारी, सोनम कच्छप, अंजलि जोंको, प्रिया सुंडी में शामिल है। टीम की रवानगी से पहले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते उनका हौसला अफजाई की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *