Bokaro: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के बोकारो डेयरी के पास एनएच के किनारे एक दुकान से अज्ञात चोरों ने करीब 80 हजार रुपए का सामान चोरी कर ली। चोरों ने दुकान के बाहर बने कंटेनर में सेंधमारी कर डीप फ्रीजर में रखे मिठाई, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, घी आदि पर हाथ साफ किया। बतातें चले कि दुकान पूनम देवी के नाम पर है, वहीं उनके पति संतोष दुकान चलाते है। घटना के संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे दुकान में पूजा करने के बाद घर गए और परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा कर वे अपने दुकान एवं घर में उन्नति और सुख समृद्धि की कामना की। लेकिन अहले सुबह उसके विपरीत हुआ। संतोष जब दुकान गए तो देखा कि बाहर रखें कंटेनर में सेंधमारी कर डीप फ्रीजर के सारे सामान गायब है। संतोष ने बताया कि करीब फ्रीजर में करीब 80 हजार का सामान था।

नशेड़ियों का रहता है अड्डा :

दुकानदार संतोष कुमार ने बताया है कि उनके दुकान के पास बने अवैध झोपड़ीनुमा दुकान में नशेड़ियों का अड्डा रहता है। वहां अपराधी किस्म के लोग भांग, गांजा व दारू पीते हैं। इसको लेकर कई बार सेक्टर 12 थाना में इसकी शिकायत की गई है, लेकिन फिर से नशेड़ी यहां पर अड्डा बना लिया। इससे पूर्व भी तीन बार दुकान में चोरी हो चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *