झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने बुधवार को बोकारो परिसदन में बीएसएल प्रबंधन, रेलवे और जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चास अंचल के धनगढी मौजा अंतर्गत प्रस्तावित तेलगड़िया टू बोकारो नर्थ केबिन रेलवे लाइन दोहरीकरण परियोजना के तहत उत्पन्न समस्या के संबंध में चर्चा की गई।

 मंत्री ने रेलवे और बीएसएल प्रबंधन को आपसी समन्वय स्थापित कर समस्या का निदान करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। मालूम हो कि जिले में रेलवे से संबंधित कई परियोजनाओं के कार्य किए जा रहे हैं जो प्रगति पर है। कार्य को गति देने और परियोजना को समय पूरा करने को लेकर व्याप्त समस्याओं को दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बैठक में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, अपर समाहर्ता सादात अनवर, चास अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीपीएलआर मेनका कुमारी, डीसीएलआर जेम्स सुरीन, चास अंचलाधिकारी दिलीप कुमार सहित बीएसएल प्रबंधन और रेलवे के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *