मातम : डोभा में डूबने से बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम

 

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के परसापनी ग्राम में डोभा में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि परसापनी निवासी लालचंद बेसरा की मां चुनिया देवी घर के समीप स्थित डोभा से पानी लाने गई थी और उनके साथ लालचंद का 5 वर्ष का बेटा निखिल बेसरा भी कुछ बच्चों के साथ गया था। उसकी दादी पानी भरकर घर चली आई और मृतक निखिल वहीं खेलने लगा। उसी दौरान एक बच्ची ने आकर जानकारी दी की निखिल डोभा में डूब गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर वालों ने उसे डोभा से निकाल कर लाया, पर तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद बेसरा के घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक निखिल चार भाई बहनों में सबसे छोटा था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *