जब कोई इंसान जिंदगी में सफलता की सीढ़ी चढ़ता है, तो अपने अतीत को झांकता भी है। उसकी यादों को समेटने की कोशिश भी करता है। ऐसा ही कुछ हुआ बोकारो जिला के बेरमो के करगली बाजार स्थित मध्य विद्यालय फुसरो बाजार में, जहां उतर प्रदेश के गोण्डा में पदस्थापित डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल पहुंचें। दरअसल, इसी स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की थी। अपने स्कूल को देखकर वें काफ़ी ख़ुश हुए, स्कूली बच्चों के साथ उन्होंने कुछ वक़्त बिताया। बच्चों को जीवन में कामयाब होने के गुर बातएं। कहा जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास के साथ नियमित प्रयास जरूरी है।

 

By admin

0 thoughts on “यादगार पल : डीआईजी ने देखा अपना बचपन का स्कूल, अतीत की याद को किया ताज़ा, बच्चों को बताया सफलता का मंत्र”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *