ब्लड शेयर एन यू के पाचवें वर्षगांठ और आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव पर संस्था की ओर से 17 सितंबर को सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चास एसडीओ दिलीप सिंह शेखावत ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।

एसडीओ ने कहा कि संस्था जनहित में सराहनीय कार्य कर रहा है। रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ये रक्तदान करके जरूरतमंदों के लिए रक्त की कमी को पूरा कर रहे। दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को प्रदान करना चाहिए। ब्लड शेयर एन यू के संस्थापक अनुपम कुमार सौरव कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से संस्था रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहा है। शिविर के आयोजन में डॉ खालिद हसन, चंदन कुमार, सदर अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ मैथिली ठाकुर, धनन्जय, रेणु, व संजय अखिलेश का सराहनीय योगदान रहा। रक्तदान करने वालों में अनुपम कुमार सौरव, विनय कुमार, अंजली शर्मा, मुकेश कुमार, प्रशांत द्विवेदी, सादिक हसन, कृष्णकांत, रवि, सुमित शर्मा, गौतम केशरी, राहुल, सागर, राजेन्द्र महतो, सौरव मोदक, आदित्य शंकर, डब्लू कुमार व शशि भूषण शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *