Bokaro : बोकारो रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना दिवस के पर बीजीएच ब्लड विभाग के सौजन्य से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए बोकारो एरिया मैनेजर अरविंद प्रदीप एस ने कहा कि रक्त अनमोल है, इसका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए अपील की। बीजीएच के एडिशनल मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण ने कहा कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। कहा कि 18 साल से 60 साल के तक कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर के किसी अंग में कमजोरी नहीं आती है। इस्पेक्टर इंचार्ज राजकुमार साहू ने कहा कि दूसरे लोगों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए। शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक के कविता कुमार, नीतासी, मनोरमा, सुमन, मनीष कौशल ने योगदान दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *