Kasmar : झारखंड राज्य समन्वय समिति सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो शुक्रवार को रांची पहुंचे। जहां झारखंड सरकार द्वारा गठित झारखंड राज्य समन्वय समिति में सदस्य नियुक्त करने व राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर आभार जताया। श्री महतो ने मुख्यमंत्री से कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। पूरी निष्ठा एवं लग्न के साथ खरा उतरूंगा। इधर रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बुके भेंट करते हुए राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री महतो को शुभकामनाएं दी। राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी राज्यमंत्री बने योगेंद्र महतो और राजेश ठाकुर को बुके भेंट करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। विधायक ममता एवं अंबा ने कहा कि झारखंड राज्य समन्वय समिति के गठन होने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य चौतरफा विकास और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *