झारखंड टीम से राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बोकारो के 5 पहलवानों का चयन किया गया है जो बोकारो के लिए गर्व की बात है।

1 सितंबर से 4 सितंबर तक कोच्चि केरला में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। पांच पहलवान खिलाड़ियों को बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष रणधीर कुमार ने केसरिया अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और फल मूल खाद्य सामग्री देकर कर कोच्चि केरला के लिए रवाना किया। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि बोकारो में कुश्ती खेल में ढेर सारी संभावनाएं है और बोकारो के पहलवान खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। इन पहलवान खिलाड़ियों को उच्च कोटि के प्रशिक्षक व प्रोत्साहन की जरूरत है। अगर बोकारो इस्पात प्रबंधन और जिला प्रशासन कुश्ती खेल व खिलाड़ियों पर ध्यान दें तो बोकारो से बहुत सारे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पहलवान खिलाड़ी बनेंगे।‌ लेकिन दुर्भाग्य है कि इस खेल के बढ़ावा के लिए कोई पहल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बोकारो से भाग लेने वालों में ग्रीको रोमन कुश्ती में दीपक कुमार, मृत्युंजय नाथ चौधरी व मुकेश कुमार और फ्री स्टाइल कुश्ती में रवि कुमार व राजू कुमार शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *