Bokaro: विश्व के दुर्लभ तम युद्ध में से एक माना जाने वाला युद्ध सन 1962 मेलड़ी गई चीन और भारत के बीच रेजांगला के पोस्ट में लड़ी गई लड़ाई में हमारे भारतीय सेना के 114 जवान चीनी सैनिकों से सीधे लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शहीद हुए सभी सैनिक अहीर थे। तमाम कोशिशों के बावजूद चीनी सैनिक रेजांगला चौकी पर कब्जा नहीं कर पाए थे। आज के वक्त में रेजांगला को भारत की ताकत के तौर पर देखा जाता है। उक्त बातें अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बोकारो के अध्यक्ष शंकरलाल गोप व राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश के प्रत्येक राज्य में रेजांगला अहिर धाम से उन्हीं वीरों की रक्तरंजित लहू को कलश में भरकर भ्रमण हो रहा है। यह कलश बोकारो जिला के सेक्टर 9 बड़ा खटाल में 31 दिसंबर को 1 बजे आगमन होने जा रहा है। इसका भव्य स्वागत जिला के तमाम अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के लोग करेंगे। कलश यात्रा में यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पितांबर दास, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मीरा राय सहित अन्य गणमान्य लोग की उपस्थिति रहेगी। ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा को सफल बनाने में सीपीआई के राजेंद्र प्रसाद यादव, कांग्रेस के साधु शरण गोप, घनश्याम चौधरी, जितेंद्र यादव, सुगन सिंह यादव, जितेंद्र नारायण यादव, सहित पूरे जिला के यदुवंशी समाज उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *