कसमार: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर बाजार टांड़ में सोमवार को लक्खी पूजा के अवसर पर रंगारंग खोरठा सांस्कृतिक कार्यक्रम सतीश नाईट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध खोरठा लोकगीत गायक सतीश दास ने खतियान आधारित स्थानीय नीति मांग को लेकर गाना गाया। इसके बाद जोड़ी-पाड़ीक बहु देखी लुटुक -पुटुक मन….., चल गे गंगिया डुबकी लगैबय…., प्यार के मोती….समेत एक-एक कर कई सुपरहिट खोरठा गीतों की झड़ी लगा दी। मिस उर्मी ने भी कई गीत सुनाई। वहीं, नृत्यांगना मिस वर्षा, तान्या, आरोही और विक्रम रवानी ने खोरठा गीतों पर नृत्य कर सबको रिझाया। वहीं, फांका चांद की डांस व कामेडी से लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाये और लोट-पोट हो गये। कार्यक्रम का उद्घाटन गोमिया विधायक डाॅ लंबोदर महतो व जिप सदस्य अमरदीप महाराज और स्थानीय मुखिया राजेंद्र महतो, दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर मेला कमेटी के कपिल कुमार रजक, ईश्वर रजक, विकास प्रजापति, राहुल स्वर्णकार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *