Bokaro (Lalpaniya): मंगलवार को लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ धर्म महासम्मेलन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सपरिवार पहुंच कर पूजा अर्चना की। सम्मेलन में उन्होंने इस पवित्र व धार्मिक स्थल के समग्र विकास के लिए 30 करोड़ रुपए खर्च की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस राशि से यहाँ सौंदर्यीकरण के साथ पहाड़ तक जाने के लिए सड़क, लाइब्रेरी, शौचालय, घेराबंदी, भवन समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लुगु बाबा की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख, समृद्धि, शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मेलन को मंत्री चंपई सोरेन ने भी संबोधित किया। मौके पर पुलिस उप महानीरिक्षक कोयला प्रक्षेत्र कन्हैया लाल मयूर पटेल, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, पूर्व गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद महतो, जेएमएम जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, ज़िला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी, अपर समाहर्ता, सादात अनवर, लुगूबुरु घंटाबाड़ी धोरोगाढ़ आयोजन समिति के अध्यक्ष बबली सोरेन आदि शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *