बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत क्षेत्र में सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच धोती साड़ी एवं लूंगी का वितरण कसमार प्रमुख नियति कुमारी और मुखिया विजय कुमार जायसवाल के हाथों किया गया । प्रमुख ने कहा कि सरकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए पंचायत प्रतिनिधिगण हमेशा तत्पर हैं। वहीं, मुखिया ने बताया कि लाल और पीला कार्ड धारक लाभुकों के बीच धोती साड़ी व लूंगी का वितरण किया गया। झारखंड सरकार की इस महती योजना से गरीब एवं लाल कार्ड धारियों को काफी फायदा हो रहा है । उन्हें रोटी, कपड़ा और मकान जैसे कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास के तहत अपना घर, खाद्यान्न योजना के तहत अनाज के साथ-साथ अब धोती साड़ी और लूंगी भी मिल रहा है। कार्यक्रम में उप मुखिया अनिल कपरदार, रंजीत जयसवाल, रावण मांझी, सुबोध सोरेन, शिबू मांझी, शिवराम अड्डी, आनंद दे, कुमार गौरव आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *