बोकारो जिला सर्वोदय मण्डल ने असम की भाजपा सरकार द्वारा विनोबा भावे के भूदान और ग्राम दान अधिनियम को समाप्त करने की नीति का निंदा करते हुए विरोध किया है। सर्वोदय मण्डल के जिलाध्यक्ष अदीप कुमार ने कहा विनोबा भावे के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। तत्कालीन सरकार द्वारा बनाई गई भूदान और ग्राम दान अधिनियम आज भी भूमिहीन गरीबों के लिए वरदान है। उनके भूदान और ग्राम दान अभियान को देखते हुए तत्कालीन सरकार ने उन्हें भारत रत्न और रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया था। अधिनियम को समाप्त करना उस महामानव का न सिर्फ अपमान करना है, बल्कि लोक विरोधी और न्याय विरोधी कदम है। उन्होंने असम सरकार से इसकी वापसी की मांग करते हुए कहा है कि यदि सरकार वापस नहीं करती है तो इसके खिलाफ सर्वोदय मण्डल के कार्यकर्ता देश भर में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *