Petrvar : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में दहेज दानवों के अत्याचार के कारण एक विवाहिता की मौत हो गयी। ससुराल वालों पर दहेज न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति आफताब अंसारी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पति आफताब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमा गांव की है। विवाहिता की मौत पर मृतक महिला के मायके वालों का कहना है कि पति समेत उसके ससुराल वाले उनकी लड़की को दहेज के लिये आये दिन परेशान किया करते थे। आखिरकार दहेज के कारण उसकी हत्या कर दी गयी। कल रात में ही समाज के लोगों के साथ पंचायत लगाकर बैठक कर दोनों को आपसी प्रेम से रहने की बात कर घर गये थे। आज अहले सुबह ही बेटी की मौत की सूचना मिली। बेटी की गला घोंटकर हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। कल बैठक के पहले भी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। 

शराब पीकर आता करूंगा हत्या :

बैठक में ही लड़के ने धमकी दी थी शराब पीकर आता हूँ और हत्या करूँगा। मृतका के परिजनों के अनुसार युवक का किसी लड़की के साथ अवैध सम्बंध था। एक दिन पूर्व ही पति पत्नी में लड़ाई हुई थी, जिसमें पति आफताब अंसारी ने पत्नी रुखसाना परवीन के साथ बुरी तरह मारपीट की। बेटी ने यह बात अपने परिजनों को बताया तो कसमार के कुरको स्थित मायके से मृतका की माँ बहन और मामा पेटरवार के सदमा स्थित ससुराल पहुंचे और जानने का प्रयास किया और घर में ही पंचायत हुई। मृतका के परिजनों की शिकायत पुलिस ने मृतक महिला के पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। वहीं, महिला के शव को तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *