BERMO : बीते दिन बेरमो के करगली में पत्रकार विकास सिंह के साथ मारपीट करने वाले आरोपी भाजपा नेता बिनोद महतो और सीसीएलकर्मी धनेश्वर महतो सोसाइटी में खुलेआम घूम रहें हैं। पुलिस ने अबतक आरोपीयों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाना पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करता है। पत्रकार विकास सिंह ने कहा कि आखिरकार इन किनका छाया हासिल है कि पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वही सीसीएल प्रबंधन भी पूरी तरह से इस मामले को लेकर मौन है। सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके अग्रवाल ने कहा था की सीसीएल कर्मी धनेश्वर महतो यदि मारपीट किए हैं तो मामले की जांच करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक पदाधिकारी का रवैया उदासीन है। पदाधिकारी की खामोशी भी कई सवाल खड़ा करता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *