सामाजिक संगठन शोमुवा की ओर से परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद का शहादत दिवस 4 नंबर मोड स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाया। मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जय मंगल थे।

विधायक सहित अतिथियों ने परमवीर की प्रतिमा व शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि इस शहीद सपूत पर पूरे देश को गर्व है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर सरहद की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। ऐसे वीर जवानों की शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उन्होंने राज्य में 1932 का खतियान लागू करने की बात कहते हुए कहा कि झारखंड में पैदा लेने वाले सभी झारखंडी है। कार्यक्रम के पूर्व शांति व सौहार्द के संदेेश देते हुए मानव श्रृंखला बनाया गया। मौके पर युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश, आरसीएमएस के रीजनल सचिव गिरजा शंकर पांडे, क्षेत्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह, संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रमुख सलाहकार सुबोध सिंह पवार, जिप सदस्य साहजादी बानो, मुखिया कंचन देवी, किशोरी शर्मा, आबिद हुसैन, प्रमोद कुमार सिंह, काशीनाथ केवट, अनिल अग्रवाल, विजय कुमार सिंह, अफजल अनीस, बबलू भगत, मुन्ना सिंह, शिबू चक्रवर्ती, निर्मल नाग, जयनाथ तांती, विलियम फ्रांसिस, बोकारो से सर्वोदय मण्डल के जिलाध्यक्ष अदीप कुमार, जयप्रकाश स्मारक समिति के मनोज भारतीय, एनएपीएम के प्रतिरंजन दास, आम नागरिक मंच के आरएन सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *