Bokaro: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बोकारो जिले के प्रारंभिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किया। चास की गुरुगोष्ठी में भी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर भाग लिया। विदित हो कि चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलनरत है। 4 व 5 नवंबर को काला बिल्ला लगाना है। काला बिल्ला कार्यक्रम का आज प्रथम दिन था। विद्यालय अवधि के बाद शाम लगभग 4 बजे सैकड़ों शिक्षक मध्य विद्यालय एसबीएस के परिसर में एकत्रित हुए एवं सरकार के विरुद्ध अपना रोष प्रकट किया। एकत्रित शिक्षकों को प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर, प्रभात कुमार, जिला अध्यक्ष राजू साहू एवं जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा ने सम्बोधित किया एवं आगे के कार्यक्रमों के लिये तैयार रहने को कहा।यह काला बिल्ला का कार्यक्रम कल भी चलेगा। इस कार्यक्रम में सुधीर कु वर्मा,तरुण कुमार गिरी, श्रीप्रकाश उपाध्याय, बिनोद कुमार उपाध्याय, मनोरंज प्रसाद सिंह, संजय कुमार, हरिकिशोर राय, फिरतु राम, हिमांशु शेखर सिंह,पवन कुमार, सन्तोष कुमार, मनोज कुमार, वर्मा कु राम,अभिनंदन सिंह, मंजुला कुमारी, मीना कुमारी, रश्मि कुमारी, सपन कुमार, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, राम प्रवेश सरोज, कामेश्वर गिरी, बीरेंद्र प्रसाद, राज कुमार, सदानन्द महतो, मनोज कुमार, मनोज कुमार, मन्द्रशेखर प्रसाद, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, बसन्त झा, दर्प नारायण मुखर्जी, हरेन कुमार, बिनोद कुमार, हलधर कुमार आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *