भारतीय संगीत कला अकादमी, बोकारो का 9वां संगीत समारोह 3 सितंबर को बोकारो के सेक्टर-4 स्थित केन्द्रीय विद्यालय नं-1, के सभागार में शाम के आयोजित होगा। प्राचीन कला केन्द्र, चंडीगढ़ व भारतीय संगीत कला अकादमी, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में ओएनजीसी के प्रायोजकत्व में आयोजित हो रहा है। समारोह में देश के कई शास्त्रीय संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकीं जानी-मानी कोलकोता की गायिका रागेश्री दास व कोलकाता की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुरश्री भट्टाचार्या अपनी प्रस्तुती देगी। गायन में रागेश्री दास के साथ तबले पर भारतीय संगीत कला अकादमी, बोकारो के सचिव व ख्याति प्राप्त तबला वादक डॉ राकेश रंजन, हारमोनियम पर बोकारो के शिबेन चक्रवर्ती व सारंगी पर कोलकाता के अल्लाह रक्खा कलावन्त संगति देंगे। जबकि सुरश्री भट्टाचार्या के कत्थक नृत्य कार्यक्रम में तबले पर कोलकाता के सुबीर ठाकुर, गायन में पूरबा पुटाटुंडा व सरोद पर अभिजीत रॉय संगति देंगे। यह जानकारी अकादमी के सचिव डॉ राकेश रंजन ने दी। संगीत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ओएनजीसी बोकारो के कार्यकारी निदेशक आदित्य जौहरी तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, रांची, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक डॉ कुमार संजय झा व बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) हरि मोहन झा उपस्थित रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *