Bokaro: संविधान दिवस सप्ताह पर मौलिक कर्तव्यों से संबंधित निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोतरी, चित्रांकन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन मंगलवार को रामरूद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास, इमामूल खान लॉ कॉलेज सेक्टर 6, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय चास स्थित लीगल लिटरेसी क्लब में किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के अध्यक्ष कुमारी रंजना अस्थाना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल बोलेनटियर्स ने अहम भूमिका निभाई। छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य प्रणाली व संरचना से अवगत कराते हुए उन्हें निःशुल्क विधिक सेवा के संबंध में बताया गया। साथ ही संविधान में दिये गये अधिकार, कर्तव्य की जानकारी देते हुए उन्हें पालन करने की सलाह दी गई। इस मौके पर बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम आदी अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो सचिव निभा रंजन लकड़ा ने दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *