Petrvar: गुरुवार को दोपहर बाद दो चचेरे भाइयों का शव जैसे ही पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत अंतर्गत एटके गांव पहुंचा वैसे ही गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। गम गिनगिन माहौल में दोनों चचेरे भाइयों की अर्थी एक साथ श्मशान घाट के लिए निकली, जहां दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों मृतक युवक खुटा हारा गांव स्थित हेचरी प्लांट में मजदूरी करते थें। बताया जाता है कि एटके गांव निवासी शंकर रजवार का विवाहित पुत्र संदीप रजवार (24 वर्ष) ओर भूखवा रजवार का अविवाहित एकलौता पुत्र राहुल रजवार (18 वर्ष) दोनों एक बाइक पर सवार होकर बुधवार को अपनी बहन से मिलने जैनामोड़ जा रहे थे कि बाँधडीह के पास रात्रि 10:30 बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों भाइयों की मौत हो गयी। शंकर रजवार के पुत्र की शादी दो वर्ष पूर्व प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के निवर्तमान मुखिया श्याम रजवार की भतीजी अन्नू कुमारी के साथ हुई थी। घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य महेश्वर मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *