बोकारो रामगढ़ मुख्य मार्ग एनएच पर पेटरवार थाना क्षेत्र उतासारा के समीप यात्री बस ने शुक्रवार दिन के करीब 10:30 बजे एक खड़ी टेम्पू में टक्कर मारी दी। उसमें सवार महिला यात्री की घटना स्थल पर मौत हो गई। इसके अलावा उसपर सवार दो लोग जख्मी हो गए।

बताया जाता है कि टेम्पू उतासारा के समीप सड़क किनारे रोक कर यात्रियों से भाड़ा वसूल कर रहा था। उसी समय तेज़ रफ़्तार से आ रही बालाजी यात्री बस टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। उतासारा निवासी 32 वर्षीय महिला यात्री खेमन्ती देवी टेम्पू से उतर कर अपने बच्चे के साथ पेटरवार से अपने गांव वापस जा रही थी। बस की टक्कर से खड़ी महिला को घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ में बच्चे को कुछ नहीं हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर पेटरवार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र चौरसिया व थाना प्रभारी विनय कुमार घटना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया। बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के आश्रितों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *