बोकारो रामगढ़ हाइवे में बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक मृतक को सीमेंट लदे अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने हाइवे को जाम कर दिया है। घटना की सूचना स्थानीय थाना और जिला प्रशासन के पदाधिकारी पहुंच गए। सरकारी मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर सड़क जाम हटा। मृतक बारी-कोऑपरेटिव स्थित झोपड़ी में रहता था। वह एक होटल में काम करता था।