झारखंड की राजधानी रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आजसू पार्टी सुप्रीमो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट पंचायत की नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू को सम्मानित किया।जिप सदस्य खुशबू ने ऊपरघाट जनता की ओर से इस सम्मान के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता पूर्व विधायक अकील अख्तर, झारखंड आंदोलन कारी संजय बसु मलिक, रोशन लाल चौधरी, बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, तिवारी महतो, पूर्व जिला परिषद टिकैत कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *