बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के मंजूरा पंचायत सचिवालय के सभागार में रविवार को घासी (नायक ) कल्याण महासमिति बोकारो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में कसमार, पेटरवार और जरीडीह प्रखंड में 10वीं व 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के 61 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में कसमार पेटरवार और जरीडीह प्रखंड के घासी समाज के सैकड़ो गणमान्य लोग शामिल हुएं। समारोह की अध्यक्षता बोकारो जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने की।संचालन बिनोद घासी ने किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज अधूरा है। घासी समाज के बच्चों को और ईमानदारी व निष्ठापूर्वक पढ़ाई करनी चाहिए। जिला सचिव डाॅ वीरू प्रसाद नायक ने कहा कि आज हमारे समाज के बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं और आगे भी लहराते रहेंगे। शिक्षक सुन्दर लाल घासी ने शिक्षा से छात्र- छात्राओं चरित्र निर्माण होता है। गुरू ही देश व समाज को गढ़ते है।

मेडल देकर किया सम्मानित:

मेडल व पढ़ाई संबंधित सामग्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनमें कसमार प्रखंड के खुशबू, ज्योति, मोती लाल घासी, रिझु, शिवलाल, कुन्दन, विकास घासी, पेटरवार से सोनी कुमारी, कृष्णा, विद्या, सुनैना, कुंमकुंम, मनीषा और जरीडीह प्रखंड के सीता कुमारी, कोमल कुमारी, सुरेन्द्र घासी, संजीव, प्रवीण, विष्णु, अमीत समेत 61 छात्र-छात्राओं शामिल हैं।

यह थे मौजूद :

मौके पर समाज के नंदलाल घासी, डाॅ गणेश घासी, मनबोध घासी, मनोहर घासी, इगलूघासी, गुलाबी देवी, संजयघासी, रितुघासी, साधुवादी, उर्मिला देवी, जटलघासी, नरेन्द्रघासी, निधीघासी, धीरजुघासी, रितुघासी, मनोहरनायक, मनोज, शंकर, सुधीरघासी समेत अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *