अखिल भारतीय किसान सभा कसमार अंचल इकाई का पांचवा सम्मेलन शुक्रवार को कॉमरेड केदार महतो एनुल अंसारी के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन को बोकारो जिला किसान सभा के सचिव शकूर अंसारी ने बतौर पर्यवेक्षक उद्घाटन करते हुए कहा कि आज किसान खेत मजदूरों के संघर्षों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। सम्मेलन के माध्यम से मजदूरी में बढ़ोतरी करने, बकाया मजदूरी का भुगतान करने, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने, सामाजिक सुरक्षा के साथ खेत मजदूरों के लिए केंद्रीय कानून बनाने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अन्य जरूरी वस्तुओं को शामिल करने, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले खेती मजदूरों तथा गरीब किसानों को पेंशन देने, महिलाओं, दलितों तथा आदिवासियों अल्पसंख्यकों पर होने वाले सामाजिक‌ अत्याचार रोकने, गरीब तथा मध्यम दर्जे के किसानों और खेती मजदूरों के लिए केंद्र सरकार द्वारा एकमुश्त ऋण माफी करने सहित सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने को आवाज बुलंद की गई। सम्मेलन में नये अंचल कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें मुमताज अंसारी को अध्यक्ष, अरुण कुमार महतो को उपाध्यक्ष, जुगल कुरमाली को सचिव, इमाम हुसैन को संयुक्त सचिव, संतोष महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जटाधारी सिंह, उमा शंकर महाराज, विनोदचंद्र मुखर्जी, जमाल खान, उल अंसारी, मोहम्मद कयामुद्दीन, केदार महतो, सगीर अहमद अंसारी आदि ने विचार रखा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *