बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्री निवासी अर्जुन करमाली के 22 वर्षीय पुत्र विकास करमाली को सांप के काटने से मौत हो गई। बता दें कि मृतक विकास करमाली अपने घर के अंदर बीते शनिवार शाम करीब गंजा पीने के लिए चिलम व माचिस निकालने के क्रम में जहरीले सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद तबीयत बिगड़ने पर तुरन्त विकास के पिता अर्जुन करमाली तथा मृतक के जीजाजी ने 108 एम्बुलेंस से ले जाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को घर ले आया गया। उसी दिन मृतक के पिता झाड़ फूंक के लिए खुदीबेड़ा गांव ले गये, जहां झाड़ फूंक के दौरान करीब चार बजे के आसपास उसकी मौत हो गयी। कसमार पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। गर्री मुखिया गीता देवी ने सांप काटने से मौत के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कसमार सीओ से की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *