झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल स्थित आवास से सोमवार को उधवा अंचलाधिकारी विक्रम महली का शव बरामद हुआ। रोजाना की तरह जब नौकरानी सुबह काम करने उनके आवास पर पहुंची तो देखी कि सीओ का गेट बंद है। नौकरानी ने गेट को खटखटाया, बावजूद इसके जब गेट नहीं खोला गया तो उसने पास में रह रहे उनके ड्राइवर को इसकी सूचना दी। ड्राइवर ने अंचलाधिकारी के मोबाइल पर कॉल किया, रिंग हुई, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। उसके बाद ड्राइवर ने खिड़की से झांक कर देखा तो पाया कि वे बिस्तर पर पड़े हुए हैं। खबर सुनकर के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर दरवाजा खोला तो देखा कि वे बेड पर मृत पड़े हुए हैं। बताया जाता है कि सीओ अकेला आवास में रहते थे। इनकी मौत की खबर सुनकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव, इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल के थाना प्रभारी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि सीओ और शूगर के मरीज थे। सीओ की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *