Bokaro: सेक्टर 9 बड़ा खटाल स्थित बाबा अद्भुत नाथ संकटमोचन हनुमान मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव सहित अन्य मौजूद थे। गोवर्धन पूजा के दौरान विधिवत गोवर्धन जी की गोबर से आकृति बनाकर गाय और बछड़े का पूजन किया गया। इस मौके पर महावीरी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। गौवंश की वृद्धि के लिए पशुपालकों ने ईश्वर से कामना की। साथ ही महामारी से बचाए रखने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान इंद्र को भगवान कृष्ण ने पराजित किया था। गोवर्धन पर्व शत्रु का नाश करने और विजय प्राप्त करने का संदेश देता है। इस मौके मुख्य रूप से बाला यादव, मनोज यादव, परशुराम यादव, युवा राजद प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव, सतेंद्र यादव, मनोज शिन्दे, कृष्ण यादव, हरेन्द्र सिंह, उमेश तिवारी, अमीर यादव, रामजी यादव, मुसाफिर यादव, आशीष यादव, महेश यादव, पिंटू कुमार, रामदेव यादव, प्रकाश घोष, खयाली यादव, बिरजू यादव सहित अन्य गौपालक उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *