Bokaro: रोटरी चास की ओर से प्रत्येक वर्ष गरीब और असहाय परिवारों को कड़ाके की ठंड में कंबल का वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में सोमवार को सुनता पंचायत के काशीटांड में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रोटरी जिला 3250 के मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि ठंड से बचाव एवं मानवता के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर रोटरी चास नें नेक व पुण्य कार्य किया है। संजीव ठाकुर ने कहा की रोटरी के सदस्य समाज के कमजोर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने का सदैव प्रयास प्रशंसनीय है। अन्य लोगों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। रोटरी चास के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा की रोटरी सामाजिक मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। रोटरी चास के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि गरीब असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरित कर रोटरी ने मानवता की सेवा करने का प्रयास किया है। कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। सचिव पूजा बैद ने कहा की जरूरतमंदों के बीच आज 100 कंबल का वितरण किया गया है। जरूरत पड़ी तो आगे भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेजपाल सिंह, विनय सिंह, माधुरी सिंह, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, विनोद चोपड़ा, डॉ संजीव, मुकेश केजरीवाल, डॉ सुमन कुमार, धनेश बंका, संतोष सिंह का योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *