बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के रांगामाटी स्थित इच्छा स्वयं सहायता समूह ने गुरुवार को दुर्गापुर मुखिया अमरेश कुमार महतो और वार्ड सदस्य कुंती देवी ने सोना सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी योजना के तहत धोती और साड़ी का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुखिया महतो ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को भोजन वस्त्र एवं आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। जनवितरण प्रणाली के माध्यम से भोजन के लिए चावल- गेहूं, पहनने के वस्त्र धोती, साड़ी व लूंगी उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पीएम आवास योजना के तहत आवास भी दिया जा रहा है। इस मौके पर गायत्री देवी, ललिता देवी, जानकी देवी, संयोती देवी, आशा देवी, फुगनी देवी, लाभुक मुचनी देवी, बिगन महतो, दीपिका देवी, राखी देवी, अजीत ठाकुर, पुनम देवी, निहारिका देवी सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *