Bokaro: रविवार को बोकारो कर्मचारी पंचायत सेक्टर-3/D स्थित कार्यालय में समान विचार वाले राजनीतिक पार्टी के स्थानीय नेताओं की बैठक रमाकांत वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सवर्ण गरीबों को 10% आरक्षण देने का न्यायालय के निर्णय ने 50 प्रतिशत आरक्षण के वैरिकेटिंग को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछड़ी जाति की आबादी देश में लगभग 60 प्रतिशत है इसलिए पिछड़े जाति का आरक्षण प्रतिशत 27% से बढ़ाई जाय। इसके लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। स्वराज इंडिया जिला प्रभारी रमाकांत वर्मा ने कहा कि देश में आरक्षण लागू करने से पहले जातीय जनगणना करा कर आबादी के दर से आरक्षण लागू करना उचित होगा। बैठक को स्वराज इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने भी जातीय जनगणना कर संख्या के आधार पर सभी वर्गों को समान आरक्षण देने की बात कही। ज्ञानचंद्र सिंह ने कहा कि ओबीसी को मिले 27% आरक्षण को पूरी तरह लागू किया जाय। अधिवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि गरीब तो हर वर्ग के जाती में हैं तो आरक्षण का लाभ सिर्फ गरीब सवर्णों को क्यों? बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद सिन्हा, कर्मचारी पंचायत के कार्यकारी अध्यक्ष बलिन्दर राम, स्वराज इंडिया झारखण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर महतो, ललन प्रसाद सिंह, कन्हैया यादव, वकील सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *